पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनपीयू के सभागार में गुरुवार को डॉ विनोद कुमार तिवारी द्वारा लिखित संस्कृति ट्रायलोजी रामायण कथा की विश्वयात्रा,हमारी सांस्कृतिक राष्ट्रीयता व पूर्वजों की पुण्य-भूमि का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता राजनीतिक विचारक श्याम नारायण दुबे व संचालन रामदीन शोध संस्थान के संयोजक व सेना में धर्मगुरु डॉ सत्यकेतु संजय ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रथम मेयर अरूणा शंकर,नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू सुरेन्द्र कुमार पांडेय, सीसीडीसी मनोरमा सिंह,अधिवक्ता बलराम तिवारी,कवि हरिवंश प्रभात,श्रीधर प्रसाद द्विवेदी,रविशंकर पांडेय ,परशुराम तिवारी,डॉ अवधेश पांडेय,अमित तिवारी,अंगद किशोर,अवकाश प्राप्त कमांडेंट अवधेश पांडेय,प्रभात मिश्र सुमन,राणा अरुण सिंह,रतन कुमार पांडेय, सुरेन्द्र तिवारी व पंकज श्रीवास्...