बोकारो, फरवरी 19 -- डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानीपोखर में गुरूवार को शिक्षकों का सीबीएसई इन हाउस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसका विषय शिक्षकों के लिए प्रमोटिंग मेंटल हेल्थ व वेलनेस पर आधारित रहा। इस सेमिनार का रिसोर्स पर्सन एमजीएम हायर सेकेएड्री स्कूल की सामाजिक विज्ञान शिक्षिका कंचन सिंह ने बच्चों को नई पद्धति से पढ़ाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी। जिसमें उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को कक्षा में छात्रों के मेंटल हेल्थ व वेलनेस पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। जिससे कि कक्षा के दौरान बच्चे संबंधित विषय को आसानी से समझकर उत्तर देने में आसानी से लिख सके। उन्होंने इसके लिए शिक्षकों को विभिन्न प्रकार का टिप्स भी दिया। सेमिनार का उदघाटन स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार व रिसोर्स पर्सन कंचन सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

हिं...