बोकारो, सितम्बर 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानी पोखर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार ने स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए कुल 10 शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बच्चों को शिक्षित करने में शिक्षकों का अहम योगदान रहता रहता है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विभा रानी, सरिता सिन्हा, सुधा सिंहा, रीना कुमारी, सुनीता कुमारी, संगीता कुमारी, राखी कुमारी, खुशबू कुमारी, उषा कुमारी, अनमोल कुमारी शामिल रहे। मौके पर डीएवी स्कूल के एमएलसी मेंबर शशि भूषण, रॉयल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रूपम गुप्ता ,उप्राचार्य आलोक चतुर्वेदी, अरवि...