पलामू, दिसम्बर 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर छहमुहान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिय। इस अवसर पर गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल के पूर्व प्राचाय चंद्रबलि चौबे ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद सादगी के प्रतिमूर्ति थे। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। देश की आजादी की लड़ाई में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। देश के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश के विकास को गति देने में उनके योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। आज के युवा पीढ़ी को डॉ राजेंद्र प्रसाद के बारे में बताने की जरूरत है। इस अवसर पर किशोर कुमार सिन्हा, मुकेश नारायण दीक्षित, शिवकांत तिवारी, अविनभव मिश्रा, सुधीर कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे। फोटो-3- छहमुहान स्थित डॉ राज...