छपरा, दिसम्बर 30 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। इस क्रम में छपरा के नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ. राजकुमार चौधरी की नियुक्ति की गई है। वह इसके पहले पटना के कंकड़बाग में राजकीय औषधि में चिकित्सा पदाधिकारी थे । उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलने की संभावना है। वहीं, वर्तमान सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा को पदोन्नति देते हुए उन्हें क्षेत्रीय अपर निदेशक, सारण प्रमंडल बनाया गया है। यह पदोन्नति उनके प्रशासनिक अनुभव और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए गए प्रभावी कार्यों का परिणाम मानी जा रही है इसके अलावा जिला वेक्टर जनित रोग नियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.