धनबाद, मई 30 -- धनबाद, संवाददाता सदर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार प्रसाद को उपाधीक्षक बनाया गया है। गुरुवार को इस संबंध में सिविल सर्जन ने आदेश निकाला है। वहीं अस्पताल के नोडल पदाधिकारी के पद से डॉ राजकुमार सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वे 7 मई को नोडल पदाधिकारी के पद से त्याग पत्र दिए थे, जिसे सिविल सर्जन ने अब स्वीकार करते हुए डॉ संजीव को अगले आदेश तक उपाधीक्षक सदर अस्पताल का बनाते हुए कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले डॉ संजीव अस्पताल के सदर के ही प्रभारी थे, लेकिन लंबे समय से एक ही जिले में रहने वाले डाक्टरों का तबादला किया गया था। इसमें डॉ संजीव का नाम था और उन्हें साहिबगंज भेज दिया गया था। बाद में वह सब साहिबगंज से दोबारा सदर अस्पताल आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.