धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद। धनबाद की कवयित्री डॉ मीतू सिन्हा की पुस्तक धरानंदिनी को साहित्य भूषण पुरस्कार मिला है। स्टार्टअप इंडिया और केए पब्लिकेशन पुणे महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम में यह पुरस्कार की घोषणा की गई। वर्ष 2024-25 में प्रकाशित पुस्तकों में प्रबंध काव्य कोटि के तहत डॉ मीतू सिन्हा की पुस्तक धरानंदनी को यह पुरस्कार मिला है। धरानंदिनी प्रबंध काव्य है, जो माता सीता की जीवन यात्रा पर आधारित है। झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय धनबाद में एपीओ के पद पर कार्यरत डॉ मीतू सिन्हा को शिक्षाविदों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.