पलामू, नवम्बर 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गिरिविर प्लस-2 हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य चंद्रबलि चौके नेतृत्व में पलामू के प्रबुद्ध जनों ने संविधान दिवस मनाते हुए बुधवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने डॉ आंबेडकर के जीवन और देश के लिए योगदान की चर्चा करते हुए केवल व केवल संविधान सम्मत काम को अपनाने की अपील की। चंद्रबलि चौबे ने कहा कि भी किसी भी देश का संविधान उसकी आत्मा होती है। संविधान में लोगों को अधिकार के साथ दायित्व भी दिया गया है। परंतु ऐसा देखा जाता है कि आज के समय में लोग अधिकार की बातें तो करते हैं, परंतु देश के प्रति अपने अधिकारों को भूल जाते हैं। अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कुमार सिन्हा, मुकेश नारायण दीक्षित, संजय राम, लव तिवारी, डॉ ग...