गिरडीह, सितम्बर 14 -- गिरिडीह। झारखण्ड के ख्याति प्राप्त कवि तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ब्रजेश बर्णवाल को विश्व हिंदी दिवस पर सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा हिंदी दिवस के संदर्भ में आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता के आधार पर डॉ ब्रजेश बर्णवाल को विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि दी गई। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि डॉ ब्रजेश बर्णवाल गिरिडीह जिले में सरस्वती शिशु मंदिर बरगंडा में हिंदी आचार्य पद पर कार्यरत हैं। इनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ ब्रजेश बर्णवाल ने...