दुमका, मई 7 -- दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को राजभवन की ओर से डॉ कुनुल कंदीर को नया कुलपति नियुक्त कर दिया गया है। पूर्व कुलपति डॉ सोनाझारिया मिंज का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय में कुलपति का पद करीब दो वर्षों से प्रभार में चल रहा था, जिसे विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह ने कुशलता से संभाला। कुलपति का पद केवल प्रभार में होने के बावजूद, डॉ सिंह के नेतृत्व में इन दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने कई बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कीं। सबसे पहले, उन्होंने कोविड-19 के कारण बाधित शैक्षणिक सत्रों को नियमित करने में अहम भूमिका निभाई। लगभग 300 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कर समय पर रिजल्ट जारी किए गए। मूल्यांकन प्रक्रिया को केंद्रीकृत किया गया जिससे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेज़, निष्पक्ष और पारदर्शी हो...