कटिहार, जुलाई 19 -- कटिहार, निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा नियुक्त सात प्राचार्य की नियुक्ति विभिन्न महाविद्यालयों में लॉटरी के माध्यम से की है। गौरतलब है कि डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह का तबादला पहले ही के बी झा कॉलेज में किया जा चुका है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लॉटरी के द्वारा डॉक्टर प्रशांत कुमार को डीएस कॉलेज की जवाबदेही सौंपी गई है। जिले के ही एक और अंगीभूत इकाई आरडीएस कॉलेज सलमारी में डॉ शेखर जयसवाल को प्राचार्य बनाया गया है। विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सचिव डॉ अनंत प्रसाद गुप्ता को पूर्णिया महिला कॉलेज का प्राचार्य ,डॉ रामदयाल पासवान को अररिया कॉलेज अररिया, डॉक्टर अवधेश कुमार यादव को फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज तथा डॉक्टर प्रमोद भार...