उत्तरकाशी, मार्च 11 -- डुंडा के भेटियारा गांव निवासी डॉ प्रजापति नौटियाल को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए नई दिल्ली में डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ प्रजापति वर्तमान में सुभारती यूनिवर्सिटी देहरादून में एकेडमिक डिप्टी डायरेक्टर हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति भवन में वर्ल्ड कल्चर एंड इनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन नीति आयोग भारत सरकार द्वारा यह मानद उपाधि प्रदान की गई। जिसमें विभिन्न राज्यों से पहुंचे 200 समाज सेवी लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर आईएएस रश्मि सिंह, सेलीब्रिटी राकेश बेदी, इलिना टुटेजा, सीईओ अभिमन्यु सिंह, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर विशाल, महामंडलेश्वर स्वामी भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.