रामगढ़, नवम्बर 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी के प्राचार्य डॉ ड‌ालेश चौधरी को झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है। झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की धुर्वा रांची बैठक में डॉ ड‌‌लेश कुमार चौधरी को सदस्य नियुक्त किया। मोर्चा के महासचिव रघुनाथ सिंह ने डॉ डालेश के मनोनयन से संघ की शक्ति मजबूती आएगी। इधर प्राचार्य डॉ ड‌‌ालेश चौधरी सदस्य नियुक्त किए जाने पर राज्य सभा सांसद खीरू महतो, विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, कॉलेज के सचिव बैजनाथ मिस्त्री, डॉ देवनाथ सिंह, गणेश महतो, अरविंद सिंह, मनीष कुमार, नरोत्तम सिंह, संजय कुमार, फजलुल अहमद कादरी, हरिहर कुशवाहा, मनोज कुमार, प्रो शारदा चौधरी, अरुण रजक, जया भारती, प्रमेश्वर गंझू, संगीता कुमारी...