रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, ‌वरीय संवाददाता। इंडियन सोसाइटी ऑफ सॉइल साइंस के रांची चैप्टर की ओर से मंगलवार को बीएयू के कृषि संकाय सभागार में पूर्वी भारत के शोधार्थियों के लिए जोनल बेस्ट डॉक्टरल रिसर्च अवॉर्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। अभिनव शोध, प्रस्तुतीकरण की गुणवत्ता और प्रश्नों का उत्तर देने में बेहतर आत्मविश्वास दिखाने के लिए ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर के वैज्ञानिक डॉ जियोम एडम माइकल को प्रथम घोषित किया गया। उन्होंने जलवायु लचीला पोषण प्रबंधन पर विशेष कार्य किया है। विश्व भारती विश्वविद्यालय शांति निकेतन की डॉ श्रेया मंडल को द्वितीय घोषित किया गया। उन्होंने सूक्ष्म पोषक तत्वों के बायोफोर्टिफिकेशन तथा मृदा उर्वरता संवर्धन पर विशेष खोज की है। डॉ माइकल और डॉ श्रेया अब नवंबर में तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयंबटू...