घाटशिला, मई 28 -- गालूडीह। यामिनी कांत शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय डॉ यामिनी कांत महतो की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय यामिनी कांत महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर डॉ पूनम कुमारी ने स्वर्गीय डॉ यामिनी कांत महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक समाज सुधारक, शिक्षाविद, वकील के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थें।इस अवसर पर निदेशक डॉ सुमंत सेन ने भी उनके साथ व्यतीत क्षणों को सभी के बीच साझा किया। प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भी अपने वक्तव्य में उन्हें दूरदर्शी, सशक्त प्रतिभा के धनी तथा एक अच्छा इंसान बताया। इस अवसर पर उनके पूरे जीवन चरित्र को सभी के समक्ष रखा गया। डॉ मौसमी महतो, डॉ पूनम कर्ण, डॉ नंदन दास,सहायक व्याख्याता कविता धारा ने भी अपने वक्तव्य के माध्यम से अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.