पलामू, फरवरी 12 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के प्रमुख डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने अपने वन राखी मूवमेंट का गुरुवार को गोल्डन जुबली मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका निवासी और पर्यावरण विषयक अनुसंधान कर्ता जॉर्ज जेम्स और विशिष्ट अतिथि कर्नाटक के पर्यावरण कार्यकर्ता पांडुरंग हेगड़े ने डॉ कौशल और अन्य अतिथियों के साथ छतरपुर प्रखंड के डाली गांव के कौशलनगर में स्थित पार्क में लगाए गए दुलर्भ प्रजाति के पौधों का पहले अवलोकन किया। इसके बाद पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का उद्घाटन किया गया। बाद में पर्यावरण संगोष्ठी कर कार्यक्रम में डॉ. कौशल किशोर जायसवाल के वन राखी मूवमेंट के 50 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जॉर्ज जेम्स ने कहा कि पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर पूरे विश्व में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.