जहानाबाद, जनवरी 24 -- कुर्था, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ के स्वयं सेवक घर घर संपर्क अभियान चलाकर संघ के सबंध में जानकारी दे रहे हैं। संघ के सिद्धांत, चिंतन और कार्य से सम्बंधित पत्रक और साहित्य आदि का भी वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कुर्था मण्डल के स्वयं सेवक तथा चर्चित संवेदक अम्बुज कुमार ने संपर्क में लगे स्वयं सेवकों को अपना संकल्प सुनाते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए संघ हमेशा समर्पित रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का पूरा देश आभारी है जिन्होंने संघ की स्थापना कर देश और समाज को नयी दिशा दी है। उनकी स्मृति में उनके नाम पर बिहार के पिछड़े जिलों में आधुनिक साज सज्जा से युक्त हॉस्पिटल और विद्यालय खोलने का मैंने संकल्प लिया है। विद्यालय और अस्पताल का...