गढ़वा, अक्टूबर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डीएवी मॉडल स्कूल में बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद निदेशक सुशील केसरी, ओम प्रकाश शर्मा, कोमल कुमारी, तान्या सोनी, आरती देवी, अंजनी कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार , दीप्ति कुमारी मीनाक्षी कुमारी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। निदेशक ने बताया कि डॉ. कलाम बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। एक छोटे से गांव और गरीब परिवार में जन्म लेकर भी वह देश के सर्वोच्च पद को प्राप्त किए । उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया था। वह भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में देश को आगे ले जाने में भरपूर योगदान दिए। उनके प्रयास से ही भारत परमाणु संपन्न राष्ट्र बन सका। उन...