धनबाद, जनवरी 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बीबीएमकेयू के उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आलमगीर साहिल को उनकी उल्लेखनीय साहित्यिक सेवाओं के लिए डॉ हैरत फर्रुखाबादी अवार्ड से सम्मानित किया गया। रांची के एक होटल में 10 जनवरी को साहित्यिक संस्था अदबी संगम द्वारा आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध फिल्मी गीतकार नवाब आरजू के हाथों प्रदान किया गया। डॉ साहिल मूलरूप से रांची के हैं। वे साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी तीन आलोचनात्मक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि अन्य रचनाएं शीघ्र प्रकाशनाधीन हैं। साहित्यिक जगत ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.