रांची, मई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। बेंगलुरु, कर्नाटक स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के बॉटनी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार नाग को सावित्रीबाई फुले पुरस्कार-2025 प्रदान किया है। डॉ नाग विगत 25 वर्षों से अनुसंधान और अध्यापन से जुड़े हुए हैं। वह पूर्व में सेंट जेवियर्स कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के वेंकटेश्वर कॉलेज में व्याख्याता थे। 2008 में वह रांची कॉलेज में बॉटनी विभाग में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति हुए। डॉ नाग ने 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...