बोकारो, जुलाई 22 -- चंद्रपुरा। केन्द्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में मंगलवार को डॉल्फिन संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य संजय प्रसाद ने गंगा डॉल्फिन के महत्व और संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। शिक्षिका राजश्री सिंह ने डाल्फिन की प्रजातियों, उसके आवास एवं मानव गतिविधियों से हो रहे नुकसान पर विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार एवं नागेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर मार्गदर्शन किया। विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से डाल्फिन संरक्षण की शपथ ली। इससे जलजीवों और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई। पुस्तकालय अध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा पुस्तकालय में छात्रों को डाल्फिन पर आधारित वृतचित्र दिखाया गया और उनसे जुड़ी उपयोगी पुस्तकों के माध्यम से जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.