नवादा, जून 25 -- हिसुआ, संसू। गत वर्ष 28 नवंबर 2024 को हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पति और दो बच्चे संग रह रही स्व. सुरेंद्र कुमार सुमन की पुत्री प्रियंका सुमन उर्फ डॉली हत्या कांड में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में आरोपित मृतका के ससुर योगेंद्र शर्मा और उसके देवर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की गिरफ्तारी झारखंड के बोकारो से हुई है। गौरतलब है कि प्रियंका का मायके हिसुआ और ससुराल नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड के महानन्द चक गांव है। उसका पति सुधीर सिंह बेरोजगार था वह कोई काम नहीं करता था। उसके घर का सारा खर्च प्रियंका के मायके वाले वहन करते थे। जिससे परेशान होकर उसके भाई ने हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी में एक किराये का मकान दिलवा दिया था। जहां वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। 28 नवंबर 2024 को जब उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.