रांची, मार्च 23 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन और खूंटी जिला रग्बी संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लोयोला हाई स्कूल में इंटर स्कूल अंडर-12 बालक एवं बालिका रग्बी चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में खूंटी, रांची, धनबाद और गोड्डा जिले की 16 टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग के फाइनल में डॉन बोस्को बिचना ने संत जेवियर बुंडू को 10-5 से हराकर विजेता का खिताब जीता। संत जेवियर बुंडू उपविजेता, जबकि बिशप वेस्टकॉट तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में कैथरीन एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता, जबकि डॉन बोस्को उपविजेता और संत एंथोनी तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले, बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में डॉन बोस्को बिचना ने बिशप वेस्टकॉट सायको को 10-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में संत जेवियर बुंडू ने कैथरीन एकेडमी बिच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.