पटना, फरवरी 13 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बिहार शाखा ने अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार के क्लीनिक की जांच के क्रम में एक अधिकारी द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना घोर निंदा की है। संबंधित अधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जल्द निलंबित करने की मांग की है। आईएमए ने शुक्रवार को कहा है कि ऐसी घटनाएं समाज एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था के संचालन के लिए अत्यंत हानिकारक है। आईएमएन ने कहा है कि 40 बेड से कम वाले क्लीनिक/अस्पतालों के यहां जांच करने से पहले उनको सूचित करना आवश्यक होना चाहिए। जांच दल को अपना परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य होना चाहिए, परंतु यहां ऐसा नहीं किया गया है। क्लीनिक/अस्पताल की जांच करने के लिए बनाये गयी कमेटी में आईएमए का अधिकृत प्रतिनिधि होना चाहिए, वहा भी यहां नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.