मैनपुरी, अप्रैल 18 -- मैनपुरी। भीषण गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी नजर आयी। छुट्टी के चलते आधा दिन ही मरीज देखे गए। सर्वाधिक मरीज बुखार, गर्मी जनित बीमारियों से जुड़े पहुंचे। आम दिनों में एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं शुक्रवार को जिला अस्पताल में 500 से अधिक मरीजों ने उपचार लिया। इसमें 250 से अधिक मरीज बुखार, सिरदर्द, जुकाम के पहुंचे। डॉक्टरों ने इस मौसम में बीमारियों से बचने का अलर्ट जारी किया है। अभी तक तापमान 22 से 34 के बीच चल रहा था। अचानक ये बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यही वजह है कि शरीर का तापमान बढ़ने से बुखार भी बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ आकर डॉक्टरों से कह रही थी कि उनका बदन टूट रहा है। आंखों में जलन मच रही है। डायरिया के मरीज भी बढ़ने लगे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.