भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल में भर्ती मरीज से निजी एंबुलेंस का चालक डॉक्टर बनकर 1200 रुपये वसूल लिया और फरार हो गया। रविवार को परिजनों ने एंबुलेंस चालक को मायागंज अस्पताल में देखा तो उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के भाई को पकड़कर थाने ले गई, जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सुलह हो गया। ट्रामा वार्ड में भर्ती था मरीज, खुद को डॉक्टर बताकर ऐंठ लिया था रुपया खगड़िया जिले के बुजुर्ग लाल बाबू ने बताया कि वे बीते चार दिन पहले मायागंज अस्पताल के ट्रामा वार्ड में इलाजरत है। बीते दिन निजी एंबुलेंस चलाने वाला अख्तर उनके पास आया था और खुद को डॉक्टर बताते हुए बेहतर इलाज के नाम पर 1200 रुपये ले लिया था। वह रुपया लेने...