नगर संवाददाता, मई 1 -- बिहार के सहरसा में बारात के दौरान एक डॉक्टर ने हर्ष फायरिंग कर दी। बंदूक से निकली गोली डॉक्टर के बेटे को ही जाकर लग गई। इससे शादी समारोह में जश्न के माहौल के बीच अफरातफरी मच गई। यह घटना शहर के गंगजला चौक स्थित एक निजी रिसोर्ट में बुधवार देर रात को हुई। गोली लगने से जख्मी युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बाद में उसे भर्ती किए बिना ही परिजन लेकर चले गए। समारोह में मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा में दवा कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति की शादी थी। सुपौल से बारात आई थी। बारात में कई डॉक्टर भी मौजूद थे। लोगों के अनुसार बारात में मौजूद किसी डॉक्टर ने हर्ष फायरिंग की। गलती से गोली डॉक्टर के ही बेटे को लग गई। बाराती और घराती, दोनों पक्ष में बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद थे। गोलीबारी की घटना के बाद भगदड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.