नई दिल्ली, जुलाई 15 -- आयरन एक जरूरी मिनरल है जो हेल्थ और स्फूर्ति बनाए रखने के काम आता है। यह हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है। हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है जिससे पूरे शरीर को ऑक्सीजन मिलता है। शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया हो जाता है, ये एक ऐसी स्थिति जो थकान, कमजोरी, चक्कर आना और कई दूसरी हेल्थ समस्याओं का कारण बन सकती है। खासतौर से महिलाएं इस समस्या से पीड़ित होती हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए भारतीय महिलाओं में आयरन बढ़ाने के 5 आसान तरीकों के बारे में बताया है। आप भी जानिए-1) रोजाना आयरन वाली चीजों को खाएं नॉन-हीम आयरन के आसानी से मिलने वाली वेजिटेरियन ऑप्शन पर ध्यान दें। जैसे पालक, मेथी, सहजन के पत्तों को खाएं। इसके अलावा काले तिल को सूखा ...