प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज के झूंसी इलाके में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह के बैंक खाते से जालसाजों ने करीब एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित के मुताबिक, उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नैनी शाखा में खाता है। 15 फरवरी की रात अचानक उनके मोबाइल पर 99,999 रुपये कटने का मैसेज आया, जबकि उन्होंने न तो किसी को अपना ओटीपी बताया और न ही कोई बैंकिंग जानकारी साझा की थी। यह भी पढ़ें- चुनाव में गठबंधन की खबरें फेक न्यूज,मायावती ने दोहराया ऐलान, नए बंगले पर दी सफाई यह भी पढ़ें- भारत ने पाक के परमाणु ठिकाने पर किया था हमला; टॉम कूपर बोले- सबूत भी है पैसे कटने की जानकारी मिलते ही डॉक्टर राघवेंद्र ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद झूंसी थाने में तह...