कुशीनगर, जनवरी 14 -- कुशीनगर। सीएचसी कसया में तैनात डॉक्टर के खास केंद्र पर मरीज द्वारा जांच नहीं कराने पर डॉक्टर ने मरीज देखने से मना कर दिया। इसकी शिकायत पर सीएमओ ने डॉक्टर की जांच के लिए टीम गठित की है। ग्राम बैरिया राजा, कसया जनपद कुशीनगर निवासी श्याम बदन सिंह पुत्र बाल गोविन्द राव ने मुख्यचिकित्साधिकारी कुशीनगर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक देकर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी। पीड़ित ने बताया है कि कसया सीएचसी के डॉक्टर द्वारा बताये गए एक प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अल्ट्रासाउंड नही कराया। दूसरे जगह से अल्ट्रासाउंड करा लिया तो डॉक्टर ने मरीज देखने से मना कर दिया। शिकायत को गंभीरता से उलेते हुए मुख्यचिकित्साधिकारी ने डॉक्टर के विरुद्ध टीम गठित कर प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। जांच आख्या तीन दिन के अंदर प्रस्तुत कर...