पटना, दिसम्बर 25 -- गुरुवार को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं सामने आईं, जिनमें सबसे बड़ी वारदात पाटलिपुत्रा के नेहरू नगर में हुई। यहां डॉ. राघवेन्द्र कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती साड़ियां और कपड़े चुरा लिए। डॉक्टर अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे और जब 20 दिसंबर को वापस लौटे तो उन्हें इस चोरी का पता चला। दूसरी घटना गर्दनीबाग इलाके में एक दोपहिया वाहन के शोरूम में हुई। शोरूम के मालिक अभिषेक सिन्हा जब सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ मिला। चोर वहां रखी अलमारी से सवा लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश चोर ताला काटते और सामान ले जाते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.