संवाददाता, सितम्बर 12 -- गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके के डिसेंट हॉस्पिटल में 1.20 करोड़ की इंश्योरेंस जालसाजी के मामले में डॉ. एके सिंह ने अस्पताल संचालकों पर फर्जी हस्ताक्षर करने का केस दर्ज कराया है। डॉक्टर का आरोप है कि संचालकों ने उनका फर्जी हस्ताक्षर कराकर इंश्योरेंस कम्पनी का पैसा हड़प लिया है। पुलिस ने अस्पताल संचालक रामगढ़ताल क्षेत्र के गेंहूआसागर निवासी शमशुल कुमार उर्फ सोनू खान व कोतवाली के मेवातीपुर निवासी प्रवीण त्रिपाठी उर्फ विकास मणि के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि डिसेंट हॉस्पिटल पिछले साल एक मार्च 2024 से 1 मार्च 2025 तक डॉ. एके सिंह के नाम से मेडिकल रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड था। एक मार्च के बाद डॉ. एके सिंह ने डिसेंट अस्पताल से अपना रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया और वह तारामंडल स्थित एक अस्पताल में शिफ्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.