मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मुशहरी पीएचसी में डॉक्टर के नहीं रहने की शिकायत पर सीएस डॉ. अजय कुमार सुबह 9.30 बजे पीएचसी पहुंचे। वहां मरीजों ने बताया कि डॉक्टर देर से आते हैं। इस पर उन्होंने प्रभारी को डॉक्टर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सीएस ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि जिस डॉक्टर की ड्यूटी ओपीडी में थी वह नहीं आए। इसकी जांच करने वह यहां पहुंचे। निरीक्षण के समय डॉक्टर नहीं थे, लेकिन कुछ देर बाद वह ओपीडी में पहुंच गए। सीएस ने बताया कि एईएस वार्ड का भी निरीक्षण किया गया वहां सब ठीक था। पैथोलॉजी में रिएजेंट की कमी थी जिसे जल्द मंगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा टीबी की जांच करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.