गोरखपुर, सितम्बर 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस ने सोमवार को डुमरी खास चौराहे के पास हुई मारपीट की घटना में भटहट बाजार निवासिनी युवती की तहरीर पर मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया है। गुलरिहा क्षेत्र के भटहट बाजार निवासिनी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोनबरसा बाजार में हमदर्द दवाखाना पर आई थी। जहां डॉक्टर कलीमुल्लाह अंसारी ने इलाज के दौरान एक इंजेक्शन लगाया और बदले में ज्यादा पैसा लिया। परिजनों ने इस बात का विरोध किया तो डॉक्टर ने उसके भतीजा नरसिंह मद्धेशिया के साथ गालीगलौज की। साथ ही मारपीट करने के साथ धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.