गुड़गांव, दिसम्बर 6 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने सोमवार और मंगलवार अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के सभी अस्पतालों में सेवाएं ठप करने को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में तैनात स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने इस हड़ताल से दूरी बनाते हुए शामिल नहीं होने का फैसला लिया। स्पेशलिस्ट डॉक्टर का तर्क है कि एसोसिएशन की मांग गलत है और नागरिक अस्पतालों में 600 के लगभग स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पद खाली पड़े हुए हैं,सरकार ने 12 सालों के बाद सीधे स्पेशलिस्ट डॉक्टर(एसएमओ) की भर्ती का विरोध करना गलत है। स्पेशलिस्ट डॉक्टर हड़ताल के दिन नागरिक अस्पताल में आम दिनों की तरफ आउट डोर पेशेंट (ओपीडी) में मरीजों को देखेंगे,ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी हड़ताल को लेकर तमाम तैय...