नोएडा, जनवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर रविवार की रात डॉक्टर की तेज रफ्तार कार ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। वे सड़क किनारे खड़ी अपनी गाड़ी में डीजल डाल रहे थे। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सोमवार की शाम पुलिस चौकी पर हंगामा किया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोंडली बांगर गांव में जयप्रकाश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को जय प्रकाश का 35 वर्षीय बेटा गौरव अपनी गाड़ी से बच्चों के साथ खरीदारी करने बाजार गया था। रात करीब 9:00 बजे घर वापस लौटते समय से जीरो प्वाइंट पर उसकी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया। गौरव ने अपने बड़े भाई 42 वर्षीय मनोज को फोन कर बुलाया। मनोज डीजल लेकर मौके पर पहुंचा। जब दोनों भाई गाड़ी में डीजल डाल रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार न...