हजारीबाग, फरवरी 7 -- पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखंड स्थित मां विंध्यवासिनी बीएड कॉलेज केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा देने आ रहे कुछ छात्र बस दुर्घटना में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई बच्चे एक बस में सवार होकर उक्त केंद्र पर परीक्षा देने आ रहे थे। इसी बीच पंचमाधव के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बस में सवार लगभग 15 बच्चे घायल हो गए। इसमें दो बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। सभी घायल बच्चें जब परीक्षा केंद्र में पहुंचे तो यहां अफरा- तफरी मच गयी। दुर्घटना की खबर पाकर पदमा बीडीओ निधि रजवार, बरही बीडीओ जयपाल महतो और पदमा सीएचसी केंद्र प्रभारी धीरज कुमार अपनी चिकित्सा टीम के साथ सेंटर पर पहुंचे और यहां घायल बच्चों का इलाज किया। इस बीच खबर पाकर बरही एसडीओ जोहन टुडू भी मौके पर पहुंच...