बस्ती, अक्टूबर 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन नंबर लगाने के चक्कर में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2.53 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा दिए। गूगल पर नंबर सर्च करने के दौरान वह साइबर अपराधियों के चक्कर में फंस गया। चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार सिंह वर्तमान में बस्ती में रह रहे हैं। उन्होंने साइबर क्राइम थाने पर तहरीर दी और कहा कि उन्हें डॉक्टर से इलाज कराना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर डॉक्टर को दिखाने के लिए नंबर सर्च किया। गूगल पर आए नंबर को उन्होंने सही मान लिया और उसी पर संपर्क किया। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने डॉक्टर का नंबर लगाने की प्रक्रिया बता। बुकिंग के लिए उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी गई। उन्होंने जैसे ही एपीके फाइल डाउनलोड किया, उनके बैंक खाते से दो लाख 53 हजार 60...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.