गढ़वा, जून 14 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार के मनमानी रवैये पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कमेटी ने विरोध जताया है। शुक्रवार को नेताओं ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी खुद नियमित रूप से भंडरिया स्वास्थ्य केंद्र में सेवा नहीं देते हैं। बड़गड़ में पदस्थापित कर्मियों को भंडरिया में रखकर उनसे मन मुताबिक कार्य कराया जाता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मिंज ने बताया है कि झारखंड सरकार के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गड़ में पांच चल चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। उनमें तीन चिकित्सक और दो सहायक हैं। उक्त पांचों चिकित्सा कर्मियों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय द्वारा बड़गड़ के बजाय भंडरिया अस्पताल में ड्यूटी कराया...