फरीदाबाद, नवम्बर 12 -- फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई) सेंटर में देश का पहला कार-टी सेल थेरेपी निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें स्वदेशी अनुसंधान को बढ़ावा देने और सरकारी व निजी क्षेत्र के बीच सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। तीन दिवसीय कार-टी सेल थेरेपी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जी कार्तिकेयन, डॉ. अमित अवस्थी, डॉ. एनके गांगुली, डॉ. जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। देश में बायोमैन्युफैक्चरिंग (जैव-निर्माण) की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बायो-ई3 नीति के तहत बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। इसे लेकर टीएचएसटीआई की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.