प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- कुंडा, संवाददाता। ग्लोबल एक्सीलेंस अंतरराष्ट्रीय संस्था व बेबिक यूनिवर्सिटी साउथ अफ्रीका धाना के तत्वावधान में रविवार को एक होटल वेलकम इन में दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें बिहार के टेकीपट्टी गांव के समाजसेवी, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में बेबिक यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. इसाक शव अव्वा ने रिटायर पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार सिंह को प्रदेश में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए उन्हें अभिनंदन पत्र, अंग वस्त्र, डॉक्टर ऑफ फिलास्पी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। विनोद सिंह को सम्मान मिलने से इलाके के लोगों में काफी उत्साह है। दीक्षांत समारोह में 15 देशों के लोग शामिल हुए। जिसमें भारत के नौ लोग उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए सम्मानित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...