एटा, मार्च 10 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लायंस क्लब एटा प्राइड का सम्मान समारोह होटल ग्रैंड स्पाइस में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों की महिला विभूतियों को सम्मानित किया। लायंस क्लब पदाधिकारी डॉ. स्वाति माथुर, प्रतिभा राणा, रोमा सिंह, संजीव तोमर, अजय भार्गव ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करके गर्व महसूस कर रहे हैं। संस्था 18 जिलों में स्वच्छ मानव अभियान में कार्य कर रही हैं। चार मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स होने पर वर्षा चौहान, महिला डॉक्टर, एडीजीसी, समाजसेवी, शिक्षा क्षेत्र की विभूतियां सम्मान की हकदार बनी। मुख्य अतिथि बबीता चौहान ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर बल दिया। संयोजक राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने कहा कि नारी अबला नहीं सबला है। संचालन प्रीति अमौरिया ने किया। अंजलि गहलोत को वास्...