रुद्रपुर, फरवरी 18 -- खटीमा,संवाददाता। उप जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अकलीम के नेतृत्व में उत्तराखंड की ओर से इंडोनेशिया में आयोजित इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और खटीमा का नाम रोशन किया गया है। यह प्रतियोगिता 13 से 18 फरवरी तक इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुई, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल सीरीज में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डॉक्टर अकलीम मूल रूप से ग्राम सुल्तानपुर (जिला हरिद्वार) के निवासी हैं और वर्तमान में लंबे समय से उप जिला चिकित्सालय खटीमा में जनरल फिजिशियन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर भारत का मान बढ़ाया था। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप तैराकी 2026 (उत...