रांची, मार्च 2 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (दवा) ने मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका से रविवार को वॉकोथॉन और पैदल यात्रा का आयोजन किया। सुबह 6:30 बजे वॉकोथॉन शुरू हुआ, जो तीन किलोमीटर का था। इस दौड़ में दवा सदस्यों के अलावा शहर की महिलाओं ने भाग लिया। दवा की पहली वॉकथन को मीरा मुंडा, चेयरपर्सन विनीता शरण व फाउंडर एंड को चेयरपर्सन झूमा सरकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दवा की अध्यक्ष आरती सिंह ने इसके उद्देश्य के बारे में बताया कि सशक्त नारी ही सशक्त विश्व का निर्माण कर सकती है। साथ ही साथ अच्छे भविष्य के लिए खुद पर भरोसा रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली की जानकारियां दीं। मौके पर सचिव अंजू सिंह, डॉक्टर रेणुका सिन्हा मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.