अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- चौखुटिया। एसटीएच में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और संसाधनों के लिए क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विशाल जुलूस के बाद मंगलवार को भी आंदोलन बदस्तूर जारी रहा। सुबह 54 वर्षीय पूर्व सैनिक हीरा सिंह पटवाल रामगंगा नदी में उतर गए। नदी में खड़े होकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। प्रशासन के कर्मचारियों ने उन्हें मनाने के तमाम प्रयास किए, लेकिन वह नहीं माने। तीन घंटे तक वह जल सत्याग्रह पर अड़े रहे। बाद में आंदोलन के संयोजक भुवन कठायत के आग्रह पर वह माने। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं, सोमवार रात तीन अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे 85 साल के बचे सिंह को प्रशासन ने जबरन उठा लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बचे सिंह को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.