अररिया, फरवरी 14 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शहर का रेफरल रोड शुक्रवार को सन्नाटे में डूबा रहा। चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार के साथ मारपीट की घटना के विरोध में क्लीनिक, नर्सिंग होम, एक्स-रे, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी संस्थाएं पूरी तरह बंद रहीं। इसका सबसे गहरा असर उन मरीजों पर पड़ा, जो उम्मीद लेकर दूर-दराज से यहां पहुंचे थे। कुर्साकांटा से छातापुर और प्रतापगंज तक के लोग इलाज की आस में शहर आए, लेकिन हर क्लीनिक पर ताला लटका मिला। रेफरल रोड, जो रोज मरीजों से भरी रहती है, वहां लोग एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर के दरवाजे भटकते रहे। ललित ग्राम से आई रुबिका देवी और मोहम्मद निशा मायूस होकर लौट गईं। किसी की उंगली टूटी थी, तो कोई हड्डी के दर्द से कराह रहा था, पर देखने वाला कोई नहीं था। मरीजों का कहना है कि वे डॉक्टरों की पीड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.