लखनऊ, जुलाई 29 -- कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में जल्द ही डॉक्टरों की कमी दूर होगी। गुजरे करीब छह माह से अटकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार से डॉक्टरों की नियमित पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। कैंसर संस्थान में करीब 25 डॉक्टर हैं। संस्थान में पूर्व निदेशक डॉ. आरके धीमन के समय 28 विभागों में डॉक्टरों के 96 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। देश भर से डॉक्टरों ने आवेदन किया। आवेदक के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच भी हो गई थी। नियमित निदेशक की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। अब दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवक्ता डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की भर्ती से मरीजों के इलाज का इंतजार कम होगा। डॉ. गौरव ने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए ब्रेकीथेरेपी मशीन स्थापित की जाएगी। इससे सर्वाइकल, स्तन, गर्भाशय...