हमीरपुर, फरवरी 8 -- सरीला क्षेत्र की छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले डॉक्टरों की कमी के चलते औपचारिकता बनकर रह गए। अधिकांश पीएचसी फार्मासिस्टों के भरोसे संचालित दिखाई दीं, जिससे मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल सका। मजबूरी में कई मरीजों को अन्य सरकारी अस्पतालों या निजी चिकित्सालयों का रुख करना पड़ा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौत में आयोजित जन आरोग्य मेले में दोपहर तीन बजे तक फार्मासिस्ट देवेश कुमार द्वारा कुल 21 मरीजों का उपचार किया गया। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में अधिकांश खांसी, जुकाम, सर्दी और बुखार से पीड़ित थे। मौके पर वार्ड ब्वाय जयप्रकाश और एक निजी वार्ड ब्वाय राजू मौजूद मिले। जबकि लैब टेक्नीशियन अंबुज अवस्थी अनुपस्थित पाए गए। इलाज कराने पहुंचे मरीज राजू ने बताया कि वह खांसी और जुकाम की शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.