महाराजगंज, जुलाई 13 -- कोठीभार, हिन्दुस्तान संवाद। सिसवा नगर सहित देहात क्षेत्र के गांवों के लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उठाने वाले सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी से लोगों को बेहतर उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। संसाधनों की भी कमी है, जबकि सिसवा नगर जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायत व वर्तमान समय में सबसे बड़ी नगर पालिका भी है। सिसवा नगर पंचायत का गठन सन 1871 ब्रिटिश शासन में हुआ था। बड़ी आबादी होने के साथ-साथ पुराना व्यावसायिक नगर भी है। इसके बाद भी यहां की स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ नहीं हैं। नगर के लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए इस सीएचसी को सौ बेड में तब्दील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.