बलरामपुर, फरवरी 4 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता।स्थानीय विकास खंड क्षेत्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। यहां तैनात डॉक्टर के नियमित रूप से न आने की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डॉक्टर जिला मुख्यालय में निजी नर्सिंग होम संचालित करते हैं, जिससे केंद्र पर मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पाता। डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मेसिस्ट ही मरीजों का इलाज करते हैं। जिसके चलते यहां गंभीर मरीजों को भर्ती भी नहीं किया जाता। इसी कारण इस अस्पताल के बेड अक्सर खाली पड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र पर महिला डॉक्टर, एक्स-रे मशीन और समुचित लैब सुविधा का अभाव है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को मजबूरन उतरौला या बलरामपुर के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। शाम होते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.